फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आबकारी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र के नारा गांव निवासी चांद ने शराब ठेकेदार व आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उसके व उसके भतीजे के फर्जी हस्ताक्षर से शपथपत्र तैयार कर उनकी जमीन की जमाबंदी लगाकर 3.51 करोड़ रुपये की सिक्योटिरी के फर्जी दस्तावेज विभाग में जमा कराकर ठेका ले लिया। जब वह तहसील में जमाबंदी निकलवाने के लिए गए तो इस फर्जीवाडे़ का पता चला।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने चांद की शिकायत पर शराब ठेकेदार कुलबीर और आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
नारा गांव के चांद ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कुलबीर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके वर्ष 2020-2021 के लिए अपने शराब के ठेके की सिक्योरिटी से संबंधित फार्म-75 में फर्जीवाड़ा किया है। उनका आरोप है कि आरोपी ने उनके व उनके भतीजे सतेंद्र के फर्जी हस्ताक्षर कर शपथपत्र आबकारी विभाग में जमा कराए। साथ ही 2017 में ठेके के लिए आबकारी विभाग में जमा कराई सिक्योरिटी का भी दुरुपयोग किया है। विभाग ने उनके नाम से फर्जी डिमांड नोटिस जारी किया, लेकिन वह उन्हें नहीं भेजा गया। जब वह जमाबंदी के लिए तहसील में पहुंचा तो उनकी जमाबंदी पर लाल स्याही से नोट लिखे मिले। इसके बाद ही उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच अधिकारी ने ठेके से संबंधित दस्तावेज खंगाले तो प्रथम दृष्टया में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी कुलबीर ने आबकारी एवं काराधान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर चांद की खेती की जमीन की जमाबंदी वर्ष 2014-15 की फोटो प्रति लेकर चांद सिंह के नाम से 3.51 करोड़ की सिक्योरिटी विभाग में जमा कर ठेका प्राप्त कर लिया। पुराना औद्योगिक थाने में शराब ठेकेदार व आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें