फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिव्यांग टी-20 में इंडिया ए टीम ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य क्रिकेट मैदान में शनिवार को आयोजित केसरी दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंडिया और इंडिया ए टीम के बीच मुकाबला कराया गया।
विज्ञापन

जिसमें इंडिया की टीम ने इंडिया टीम ए को 2-1 के अंतर से हराकर ट्राफी अपने नाम की है। मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया के सुपुत्र एडवोकेट विनय नितिसेन भाटिया रहे। इसमें हरियाणा के सात खिलाड़ियों समेत देशभर से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
मुख्यातिथि विनय नितिसेन भाटिया ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल भावना समाज को यह संदेश देती है कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन सामाजिक समरसता, समान अवसर और समावेशी सोच को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आर्य क्रिकेट एकेडमी के संचालक विक्रम नेहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के हित में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें