पानीपत। गांव जाटल में एक युवक शराब पीकर घर पहुंचा। बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट उठाकर सिर पर हमला कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जाटल निवासी सोनू देवी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसके चार बच्चे है, जिनमें तीन लड़का और एक लड़की है। उसका पति 22 अक्तूबर को शराब पीकर आया। पति ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने और बच्चों ने विरोध किया तो आरोपी पति ने ईंट उठाकर बेटे अतुल के सिर में मारी। जिस वजह बेटा खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर गिरा। वह बेेटे को सामान्य अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया, लेकिन वह बेटे को हैदराबादी अस्पताल में भर्ती कराया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308, 323 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।