पानीपत। आर्य कॉलेज में प्रैक्टिकल देने आया फैशन डिजाइनिंग का प्रथम वर्ष का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।
करनाल के गांव गगसीना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बाबरपुर में देव गिरी फैक्टरी में काम करता है। उसके दो बेटे है। उसका बड़ा बेटा राहुल (19) आर्य कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग कोर्स करता है और वह प्रथम वर्ष का छात्र है। गत 25 फरवरी को वह सुबह घर से कॉलेज के लिए प्रैक्टिकल देने के लिए निकला था लेकिन शाम पांच बजे तक वह घर नहीं लौटा। उन्होंने दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सभी ढाई बजे प्रैक्टिकल के बाद घर के लिए निकल गए थे। अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद