फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिलों के समय परिवार पहचान पत्र जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों के प्रवेश के समय ही परिवार पहचान पत्र आईडी का डाटा भरे जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संदर्भ में मौलिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा किया गया है कि सरकार के निर्देशानुसार प्रवेश सत्र वर्ष 2022-23 में विद्यालयों में दाखिले के समय परिवार पहचान पत्र आईडी को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है।
विज्ञापन

यदि किसी छात्र का परिवार पहचान पत्र आईडी का डाटा पोर्टल पर नहीं भरा होगा तो उसे किसी भी विभागीय स्कीम के तहत छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों का एमआईएस पोर्टल पर डाटा भरते समय परिवार पहचान पत्र का कॉलम भी भरना जरूरी होगा इसलिए सभी छात्र और उनके अभिभावक जल्द डाटा अपलोट करा लें। यदि ऐसा नहीं किया तो विद्यार्थी को किसी छात्रवृत्ति स्कीम का लाभ नहीं मिल सकेगा।
फैमिली आईडी का डाटा अपलोड करना जरूरी
मौलिक शिक्षा निदेशक का पत्र मिला है। उसके अनुसार दाखिले पत्र का डाटा अपलोड करना जरूरी है। इस संदर्भ में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों को अवगत कराया जा रहा है। - बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें