फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में गया परिवार, ढाई लाख से ज्यादा का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी में चोरों ने कारोबारी के घर में घुसकर करीब ढाई लाख के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को महज 10 मिनट में ही अंजाम दिया है। कारोबारी ने इसकी शिकायत किला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र गर्ग ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह कारोबारी हैं। एक मार्च को कॉलोनी में जागरण का आयोजन किया जा रहा था। परिवार जागरण में गया था। वह भी रात में 10 मिनट के लिए जागरण में गए और जब लौटे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सामान फर्श पर पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से 50 ग्राम के सोने के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी मिले। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें