फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन, गेंद कोर्ट के पाले में

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। 26 अप्रैल से शुरू होने वाली सीबीएसई 10वीं 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाओं के मोड को लेकर संशय बना हुआ है। परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन, गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले में है। दरअसल, सीबीएसई बोर्ड स्पष्ट कर चुका है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। उधर, विद्यार्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की मांग की गई है। इसकी सुनवाई वहां चल रही है। ऐसे में परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने लगभग पूरे वर्ष ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की है। ऑनलाइन माध्यम से वे अपनी तैयारी बेहतर तरीके से नहीं कर पाए इसलिए परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से ही कराई जानी चाहिए। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 2020-21 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। कोविड को ही देखते हुए इस बार दो टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। नवंबर-दिसंबर में टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। वहीं, 26 अप्रैल के बाद टर्म-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं ऑफलाइन हों या ऑनलाइन, इसे लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।
ऑनलाइन में नहीं हो पा रही तैयारी
विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने करीब पूरे वर्ष ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की है। ऑनलाइन कक्षाओं में उनकी तैयारी भी ठीक से नहीं हो पाई है। ऐसे में इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर अंक तय नहीं किए जाने चाहिए। साथ ही परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में ही हो। वहीं बोर्ड परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से भी ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के फैसले पर ही मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

26 अप्रैल के बाद ही होंगी परीक्षाएं
टर्म-2 परीक्षा तिथि को लेकर सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 के बाद ही आयोजित होंगी लेकिन टर्म-1 परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है। दिसंबर में हुई परीक्षा के नतीजों पर बताया जा रहा है कि इन्हें इसी महीने के अंत में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सीबीएसई 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाने का निर्णय लिया हुआ है। नियमित रूप से ऑफलाइन कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हैं। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें