फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन-चेसिस नंबर बदला, कार के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंजन और चेसिस नंबर बदलकर चोरी की कार को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे आरोपी को सीआईए-3 ने बरसत रोड पर पकड़ा। नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। बाद में कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को सीआईए-3 में एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि वह हवलदार चांद सिंह, सिपाही रणबीर सिंह, सिपाही संदीप व चालक एएसआई शमशेर के साथ बुधवार रात को बरसत रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि करनाल के गांव फरीदपुर निवासी सोनू चोरी की स्लेटी रंग की ब्रेजा कार बेचने जा रहा है। तब गांव चंदौली के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। कार देखते ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया पर कार की रफ्तार तेज हो गई। चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की पर साइड में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपनी पहचान सोनू निवासी फरीदपुर जिला करनाल और हाल निवासी अराईपुरा रोड रामनगर घरौंडा, करनाल के रूप में बताई।
सोनू के पास बरामद आरसी में कार मालिक गुरुग्राम निवासी प्रीति थी लेकिन आरसी के साथ इंजन नंबर व चेसिस नंबर का मिलान सही नहीं मिला। तब पुलिस ने आरसी को चालान मशीन में चेक किया और उसमें मिले फोन नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीवर ने अपनी पहचान विकास निवासी रोधान जिला भिवानी के रूप में बताई। विकास ने बताया कि वह कार का दूसरा मालिक है। उसने यह कार प्रीति निवासी गुरुग्राम से खरीदी थी। अब यह कार उसके ही नाम है व उसके ही पास है। उसने बताया कि उसकी गाड़ी चोरी नहीं हुई है। आरोपी उनकी नंबर प्लेट का गलत तरीके से इस्तेमाल कर किसी दूसरी गाड़ी पर नंबर को लगाकर चला रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें