फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर किसी भी घर में अंधेरा नहीं होने देगा बिजली निगम, रोशनी से जगमगाएगा पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस दिवाली को शहरवासियों के लिए खास और यादगार बनाने के लिए बिजली निगम ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसमें दिवाली पर किसी भी बकायेदार उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। किसी भी फीडर पर मरम्मत का काम नहीं होगा। यहां तक की लाइन बंद करने के लिए जारी किए जाने वाले वर्क परमिट तक नहीं दिए जाएंगे। 24 घंटे निगम कर्मी बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। हर फाल्ट को उसी समय ठीक करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए निगम ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रणनीति तैयार कर ली है। निगम ने ये यूनिक आइडिया इसलिए बनाया है ताकि साल में एक बार आने वाले दिवाली महापर्व पर किसी के घर में अंधेरा न रहे। हर घर तक निर्बाध बिजली सप्लाई पहुंचे। दूसरी खास बात यह है कि बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसके लिए शपथ ली है कि वे पहले लोगों की दिवाली मनवाएंगे, बाद में अगले दिन अपनी दिवाली मनाएंगे। जिसके लिए वे 24 घंटे तक दो शिफ्टों में ड्यूटी देंगे और फॉल्ट को ठीक करते हुए शहर को जगमग रखने का काम भी करेंगे।
निगम के एसई का आइडिया करेगा हर घर को रोशन
दिवाली पर हर घर को रोशन करने का आइडिया निगम के एसई एसएस ढुल का रहा। इस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ इसे साझा किया, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। उन्होंने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने काम की प्रति कर्तव्य बद्ध रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि वे सभी की दिवाली मनवाने के बाद अगले दिन यानी 5 नवंबर को अपनी दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी को निरस्त किया। सभी की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों से लैस किया। अधिकारियों के साथ मिलकर निर्बाध सप्लाई देने का प्लान बनाया। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर के कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इसके साथ सभी प्रशासनिक विभागों के साथ तालमेल इस हिसाब से बनाया ताकि किसी को भी आपातकालीन समय में लाइन कट करनी हो या चालू करनी हो तो बिना समय व्यर्थ किए आसानी से काम को किया जा सके।
बुजुर्गों के आशीर्वाद से शुरू किया काम
बिजली निगम के सुपरिटेंडेंट एसएस ढुल ने इस दिवाली पर अपने काम की शुरुआत बुजुर्गों के आशीर्वाद से की है। वे अपनी पत्नी के साथ एक सत्संग कार्यक्रम में गए और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों समेत समस्त जिलावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। अपने काम की शुरुआत भी बुजुर्गों के आशीर्वाद से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें