फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर के कुचलने से बुजुर्ग की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। न्यू मुखीजा कॉलोनी मोड के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को एक कैंटर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने पानीपत आ रहा था, इसी बीच हादसा हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डिडवाड़ा गांव निवासी संजीव ने बताया कि वह दो भाई है। उसके पिता नरेश कुमार (63) बुधवार सुबह 11 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान लाने के लिए पानीपत आ रहे थे। वह भी पिता के पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था। जब उसके पिता देशवाल चौक के पास न्यू मुखीजा कॉलोनी मोड पर पहुंचे तो पीछे से एक कैंटर ने उसके पिता को टक्कर मार दी। कैंटर का पिछला पहिया पिता के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें