फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में जीते आठ मेडल, लौटने पर किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
पानीपत। स्वर्ण मैडल जीतर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ अनुमप अरोड़ा व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित 58वीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एनुअल एथलेटिक मीट 2021 में एसडी पीजी कॉलेज के खिलाडियों ने रिले रेस, जेवलिन थ्रो और दौड़ में नया इतिहास रचकर सात स्वर्ण पदक सहित कुल आठ मेडल झटककर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। अंकुश, अंकित, मंजीत, अंकित कुमार और संदीप का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. सरिता दलाल, शरीफ, ग्राउंड्स मैन प्रताप और अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि अंकुश, अंकित, मंजीत और अंकित की टीम ने 4 गुणा 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक झटके। सात बार के जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन अंकित ने 100 मीटर की दौड़ में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अंकुश ने 400 मीटर दौड़ में जिले के पुराने कीर्तिमान को तोड़ कर 47.80 सेकिंड में दौड़ को पूरा कर गोल्ड मेडल जीता। 200 मीटर दौड़ में अंकुश ने रजत पदक प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो के राष्ट्रीय विजेता संदीप ने सभी भाला फेंकने वालों को पछाड़ कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. सुशीला बेनीवाल, शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें