फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हमला करने के आठ आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हमले के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के खुखराना गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ करने के आठ आरोपियों ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी, कार, मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि खुखराना गांव निवासी शुभम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि कवि गांव निवासी अमित, साहिल, जतिन उर्फ काटा, आदियाना गांव के कृष, योगेश, अजीत उर्फ बबूआ, मोमिन व उनके कई अन्य साथियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद 26 फरवरी की रात को आरोपी दो कार और चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनके घर पर पहुंचे और गंडासी, चाकू व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें