फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात बढ़ाने के प्रयास : स्वास्थ्य विभाग अब हर माह करेगा सभी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत 2021 में लिंगानुपात में आठवें स्थान पर रहा था। पानीपत का लिंगानुपात 24 अंक गिरकर 920 पर आ गया। अब मुख्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को लिंगानुपात बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चारों विट्रो फर्टिलाइलेशन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वो हर माह की रिपोर्ट सिविल अस्पताल में भेजें। केंद्रों पर कितने लड़कों व कितने लड़कियों ने जन्म लिया है इन सबकी जानकारी रिपोर्ट में होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर आईवीएफ केंद्र पर हर माह चार से पांच बच्चों का जन्म होता है। इसके अलावा विभाग ने लिंग जांच व गर्भपात की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये देने की भी पहल की है। पिछले कुछ समय से गुप्तचरों को ये इनाम भी दिया जा रहा है। एमटीपी किट की बिक्री की सूचना देने वालों को 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन गांवों का लिंगानुपात कम, उनसे जवाब तलब
2021 का लिंगानुपात काफी चिंतनीय रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उन गांवों व कॉलोनियों की आशा वर्करों से भी जवाब तलब किया है जहां का लिंगानुपात 900 से कम रहा है। आशा वर्करों से उनके काम का भी ब्योरा मांगा गया है।
गांवों में कराए जाएंगे सास : बहू सम्मेलन
80 गांवों का लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग इन गांवों में सास बहू के सम्मेलन कराएगा। स्वास्थ्य विभाग लोगों को लिंग जांच व भ्रूण हत्या जैसे अपराधों के खिलाफ जागरूक करेगा। इन गांवों में 2021 में लिंगानुपात 850 से कम था। 22 गांवों का लिंगानुपात तो 700 से भी कम था। इसलिए विभाग ने ये गांव चुने हैं। इन सम्मेलन में सरपंचों, धर्मगुरुओं की मदद से महिला पंचायतें संपन्न होंगी। जागरूकता के लिए खेलकूद व रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इन खेलों में वाद-विवाद सहित 10 से ज्यादा प्रतियोगिता कराई जाएंगी।
विज्ञापन

आईवीएफ केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं : डॉ. कुमार
आईवीएफ केंद्रों से हर माह की रिपोर्ट मांगी गई है। हर माह उनकी टीम केंद्रों का निरीक्षण भी कर रही है। गांवों में सास बहू के सम्मेलन कर लोगों को लिंगानुपात के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। लिंग जांच व गर्भपात की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। आशा वर्करों से भी कम लिंगानुपात पर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. अमित कुमार, इंचार्ज पीएनडीटी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें