फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के विरुद्ध सरकार ने जो गाइडलाइन तय की है, उनका धरातल पर पालन कराने के लिए उपायुक्त ने ड्यटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है। ये नियुक्तियां पुलिस थानों के आधार पर की गई है। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी शामिल किया है। ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोविड नियमों का पालन कराएंगे। जो लोग कोविड नियमों के खिलाफ काम करते मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी को तहसील कैंप, सदर पुलिस थाना क्षेत्र व मॉडल टाउन क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एचएसएएमबी के कार्यकारी अभियंता विनय रावल और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, डीटीपी अशोक कुमार, डीएम हैफेड रणधीर सिंह को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है। सीटीएम रविंद्र मलिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चांदनी बाग थाना क्षेत्र व सेक्टर 13-17 क्षेत्र की नोडल अधिकारी संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को बनाया गया है।
यहां के इंसीडेंट कमांडर आईटीआई के प्राधानाचार्य कृष्ण कुमार, औद्योगिक सुरक्षा व स्वास्थ्य के उप निदेशक दिनेश यादव, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता जगमाल और एटीपी नवीन कुमार होंगे। सिटी किला व चांदनी बाग क्षेत्र में एसडीएम धीरज चहल नोडल अधिकारी होंगे। इस क्षेत्र में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के सहायक निदेशक डॉ. हरेंद्र मान, नगर निगम के एटीपी दीपक राणा, यूएचबीवीएन के एसडीओ अनिल श्योकंद,औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उप निदेशक सुरेंद्र सिंह, डीएचओ महाबीर सिंह इंसीडेंट कमांडर होंगे।
विज्ञापन

आरटीए सचिव पूजा भारती को राष्ट्रीय राजमार्ग, सेक्टर 29 क्षेत्र में नोडल अधिकारी लगाया गया है। इनमें जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, कृषि विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र आर्य, एएलसी-2 पवन कुमार इंसीडेंट कमांडर होंगे। एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह को मडलौडा व इसराना में नोडल अधिकारी लगाया गया है। यहां बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा और यूएचबीवीएम के एसडीओ रामेंद्र मलिक इंसीडेंट कमांडर होंगे। समालखा उप मंडल, बापौली व सनौली क्षेत्र में एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें