फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि को सरकार ने बढ़ा दिया है। योजना के तहत उन्हीं पात्रों को राशन मिलेगा जिन्होंने कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है। डिपो धारक राशन देने से पहले प्रमाणपत्र की जांच भी करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि योजना के तहत नि:शुल्क राशन अब मार्च 2022 तक मिलता रहेगा। योजना के तहत एएवाई (गुलाबी) कार्ड, बीपीएल (पीला) कार्ड व ओपीएच (खाकी) कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति सदस्य मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त यह पांच किलोग्राम प्रति सदस्य अनाज नि:शुल्क दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार बीपएल,एएवाई, ओपीएच कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा व दर के हिसाब से राशन उपलब्ध करवा रही है।
योजना के तहत गुलाबी कार्ड पर 35 किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलो, एक किलो चीनी 13.50 प्रति किलोग्राम प्रति कार्ड व एक किलोग्राम नमक साढ़े चार रुपये प्रति किलो प्रति कार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा पीले राशन कार्ड पर पांच किलो गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति सदस्य, एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम प्रति कार्ड व एक किलोग्राम नमक साढ़े चार रुपये किलोग्राम प्रति कार्ड दिया जाएगा। पात्रों का कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें