फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डंपर ने बेटे के सामने पिता को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुना पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार किसान को उसके बेटे के सामने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक फरार हो गया। किसान सनौली में बेटे के साथ गेहूं की फसल के पैसे लेेने आया था। सोमवार को सनौली थाना पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात डंपर चालक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव हैदरपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उसका पिता रामधन (67) पेशे से किसान था। उसके पिता ने सनौली में आढ़ती के पास गेहूं की फसल बेची थी। वो रविवार को अपने पिता रामधन के साथ साइकिल पर फसल के पैसे लेने सनौली आया था। वो यमुना पुल के पास साइकिल रोककर लघु शंका करने चला गया। उसका पिता साइकिल के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आए डंपर ने पिता रामधन के साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें