फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छोटे नंबरों की बड़ी बोली, भाजपा नेता ने 2.61 लाख में लिया 9999

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निक्के नंबर महंगी गाड़ियां। यानी बड़ी गाड़ियों पर छोटे नंबर। इन सबको लेकर पानीपत में क्रेज बढ़ गया है। छोटे और जोड़े वाले नंबरों को लेकर बड़ी बोली लगी। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बोली को लेकर आगे आईं। पानीपत उपमंडल में 9999 नंबर सबसे महंगा 2.61 लाख में बिका। यह नंबर सरकारी फीस से पांच गुना अधिक में गया है। यह नंबर भाजपा नेता एवं बड़ौली के पूर्व सरपंच अवतार शास्त्री ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी के लिए लिया है। इसी नंंबर को जजपा के प्रदेश सचिव देवेंद्र कादियान भी लेना चाहते थे। इसके साथ दूसरी बड़ी बोली 7777 नंबर की 2.21 लाख और तीसरी 1111 नंबर की दो लाख रुपये की लगी।
विज्ञापन

पानीपत उपमंडल में वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज एचआर-06बीडी सोमवार को शुरू हुई। नई सीरीज के मनपसंद नंबरों को लेकर 61 लोगों ने आवेदन किए। जिनकी प्रात: नौ से 11 बजे तक खुली बोली कराई गई। इसमें पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी मनपंसद नंबर बोली लगाकर लिए। जोड़े के नंबरों की सरकारी फीस 50 हजार रुपये और कुछ नंबरों की 20 हजार रुपये रही। बोली का समय सुबह नौ बजे का था, लेकिन बोलीदाता सुबह आठ बजे से पहले ही एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए। पुरुषों के साथ महिलाएं भी नंबर लेने को लेकर बोली में आगे रहीं।
भाजपा नेता अवतार शास्त्री ने बताया कि सफेद रंंग की स्कार्पियो ली है। एक या दो दिन में गाड़ी पर 9999 नंबर लगवाया जाएगा। उसने इसी नंबर के लिए एप्लाई किया था। इस पर बोली लगनी शुरू हो गई। उसने नंबर के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखा। जजपा नेता देवेंद्र कादियान ने बताया कि 9999 नंबर मेरी पसंद है। मैं नंबर लेना भी चाहता था, लेकिन मैं बोली में शामिल नहीं हुआ। अवतार शास्त्री ने नंंबर लिया है तो वह भी मेरा दोस्त हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
इतने में बिका यह नंबर
एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने बताया नई सीरीज एचआर06बीडी 9999 की फीस 50 हजार रुपये थी। यह नंबर 2.61 लाख रुपये में बड़ौली निवासी अवतार शास्त्री के नाम अलॉट हुआ है। इसी सीरिज में 7777 नंबर 2.21 लाख व 1111 नंबर दो लाख में अलॉट किया है। इसके अलावा 1000 नंबर 1.71 लाख, 3333 नंबर 1.20 लाख, 8888 नंबर 1.15 लाख और 5555 नंबर नंबर की बोली एक लाख रुपये में छूटी। 6666 नंबर 65 हजार रुपये में छूटा। 2222 नंबर 85 हजार और 4444 नंबर की बोली 83 हजार रुपये में हुई। 1313 नंबर की सरकारी फीस 20 हजार रुपये थी। इकी बोली 85 हजार रुपये में अलॉट हुई।9900 नंबर 35 हजार, 7700 नंबर 30 हजार, 8100 नंबर 40 हजार और 0909 नंबर 28 हजार रुपये में गया है।

बॉक्स
दलाल फाइलों को उठाकर घूमते रहे
एसडीएम कार्यालय में नंबरों की बोली के दौरान दलाल खुलकर घूम रहे थे। कई तो अपने रिश्तेदारों का नाम लेकर बोली लगा रहे थे। एक दलाल सात फाइल लेकर कार्यालय में पहुंचा था। उससे पूछा तो उसने एक फाइल अपने मामा, दूसरी चाचा के नाम की बताई। इस तरह सारी फाइलों पर अपने रिश्तेदारों के नाम गिनवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें