फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी के चलते युवक के पेट में चाकू घोंपा, दो के सिर फोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी कहासुनी के चलते एक युवक के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। वहीं दो युवकों के डंडे मारकर सिर फोड़ दिए गए। पीड़ित ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में किशनपुरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी मकोई पुत्र जगनाथ ने बताया कि आशीष उर्फ लालू रिश्ते में उसका भाई लगता है। वह गली नंबर पांच में किराए के मकान पर रहता है। उसने मंगलवार को फोन कर सूचना दी कि अली उसके साथ झगड़ा कर रहा है। वह, कमलेश और जगदीश के साथ आशीष के पास गया। अली, उसके पिता मोहम्मद खुशीद और सलमान ने उसके व उसके साथ आए कमलेश और जगदीश के साथ मारपीट की और उनके सिर फोड़ दिए। अली ने उसके पेट में चाकू मारा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
फोन चोरी करते पकड़ा आरोपी तो हुआ विवाद
पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदार आशीष उर्फ लालू का फोन ऑफिस से चोरी हो गया था। जो अली के पास मिला। उसने अली से फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी कहासुनी के चलते उनका झगड़ा बढ़ता चला गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें