फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवकों ने पिता पुत्र पर किया रॉड से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खटीक बस्ती में माल उतरवा रहे पिता-पुत्र पर नशेड़ी युवकों ने मिलकर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बेटे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर किया है। वहीं किशनपुरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डाहर निवासी रामफल ने बताया कि वह अपने बेटे हरिओम के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर फैक्टरी में माल ढोने का काम करता है। मंगलवार को वह गांव डाहर से अपने ट्रैक्टर में माल लोड कर खटीक बस्ती में आया था। उसका बेटा मॉल उतार रहा था। शाम करीब छह बजे वहां पर चीनी और अजय नामक युवक नशे में घुत होकर आए और ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की जाने लगी। इसके बाद वह धमकी देकर चले गए। वह वहां से चलने लगे तो आरोपी फिर अपने साथियों के साथ आया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में बेटे को गंभीर चोट लगी, वह सामान्य अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें