दयाल सिंह कॉलोनी में वीरवार को एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसने बचाने आई बेटियों पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दयाल सिंह कॉलोनी निवासी ज्योति सैनी ने बताया कि वीरवार को सुबह पति शराब पीकर घर आया और उसपर लाठियों से हमला कर दिया। बेटियों ने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनपर भी हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि पति दिन-रात शराब के नशे उसके और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करता रहता है। अब हाल ही में पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।