फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोसा दुकानदार पर हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
पानीपत। दुकानदार अकनी बदमाशों से बचकर भागने का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गोल चक्कर के पास डोसा दुकानदार पर बदमाशों ने दोबारा फिर हमला कर दिया। उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर रोड पर ही पीटा। दुकानदार ने एक घर में घुसकर बचने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने मकान में भी घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दुकानदार ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अकनी ने बताया कि वह एक साल से मॉडल टाउन स्थित गोल चक्कर के पास अकनी अन्ना डोसा के नाम से दुुकान चला रहा है। शुक्रवार को वह घर से बाजार जा रहा था। रामलाल चौक के पास एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और उसकी बाइक को रोका। फिर कार सवार बदमाशों ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। तीन युवक कार से उतरे और रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
उसने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। अकनी ने बताया कि आरोपियों से किसी तरह बचकर भागा और हरीश के मकान नंबर 202 घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी घुसकर भी मारपीट की। इस बीच लोग आ गए तो वे भागने लगे। एक बदमाश ने कहा कि मैं आकाश मेेनी हूं, जिसने दो माह पहले भी दुकान में घुसकर तुझ पर हमला किया था। पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

डोसा के रुपये मांगने पर पहले कर चुके मारपीट
अकनी ने बताया कि सितंबर में एक रात कार में सवार होकर तीन युवक आए थे। उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही डोसा ऑर्डर किया। इसके बाद उन्होंने कार चालक को कार साइड में लगाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। युवकों ने कार में बैठकर ही शराब पी और डोसा खाया। इसके कुछ देर बाद तीनों युवक दुकान के अंदर आए। वे गालीगलौज करने लगे तो उसने विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया।
दुकान के अंदर रखे प्लेट और पतीलों से उन्हें पीटा। वर्करों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फोन तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, लेकिन इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
दुकानदार की तरफ से पहले मारपीट की शिकायत नहीं दी गई थी, अब शिकायत दी गई है, जिस शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ धारा 323,341,452,506,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है, बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें जुट गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें