फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाला 11वां आरोपी काबू

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में एक और आरोपी प्रसाद कॉलोनी निवासी सक्षम को सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया है। सीआईए इस मामले में पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 6 लाख 11 हजार रुपये, दो कार और इंजेक्शन के स्टीकर बरामद कर न्यायिक हिरासत जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि उनकी टीम ने गत 27 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-18 में गर्वमेंट कॉलेज के पास दबिश देकर आई-20 कार सवार तीन युवक केशव उर्फ कन्नू निवासी कलंदर चौक, सुनील निवासी जलालपुर और सुमित निवासी गुरुनानकपुरा को अवैध रूप से रेमडेसिविर एंटी वायरल इंजेक्शन की कालाबजारी करते हुए 19 इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया था।
जिला ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजय राजे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ ड्रग, कास्मेटिक एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सेक्टर 13-17 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने सनौली रोड पर स्थित हैदराबादी अस्पताल में दवाइयों के स्टोर संचालक प्रदीप निवासी सेक्टर 13-17 से उक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन को खरीदने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहनता से पूछताछ और इंजेक्शन बरामद करने के लिए आरोपी सक्षम को शनिवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
- इंस्पेक्टर राजपाल अहलावत, सीआईए-1 प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें