बापौली। गांव गोला खेड़ा में एक दोहते ने ही अपने साथी के साथ मिलकर नानी के कानों से बाली और नाक से कोका लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। बाली छीनते समय वृद्धा के कानों में जख्म हो गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना बापौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव गोला खेड़ा निवासी 70 वर्षीय शांति देवी ने थाना बापौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम को अपने घर में प्रांगण में चारपाई पर बैठी थी। तभी छोटा दोहता पानीपत कुटानी रोड निवासी सुरजन अपने एक दोस्त के साथ वहां आ गया और खाना मांगा। उन्होंने कहा कि खाना बना देती हूं। तभी दोनों ने उन्हें चारपाई पर दबोच लिया और उसके कान से सोने की बाली और नाक से सोने का कोका झपट लिया।
इस बीच उनके दोनों कान फट गए। उन्होंने शोर भी मचाया पर तभी दोनों भाग निकले। परिजनों ने घायल वृद्धा को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद मामले की सूचना संबंधित थाना बापौली पुलिस को सूचना दी। थाना बापौली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।