फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेहतरीन काम करने वाले चिकित्सक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में सम्मान समारोह में 10 चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने नसबंदी व नलबंदी के लिए बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या तीव्रता से बढ़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत चाइना को पीछे छोड़ते हुए जनसंख्या क्षेत्र में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम करवा रहा है। ताकि बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा लगातार नसबंदी व नलबंदी करवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और सरकार द्वारा नसबंदी व नलबंदी करवाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
इसी के तहत विश्व जनसंख्या संख्या दिवस पर सबसे ज्यादा नसबंदी व नलबंदी करवाने वाले चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित किया गया ताकि वे आगे भी प्रोत्साहन से ये काम करे और जनसंख्या पर अंकुश लगाया जा सके। जिला नागरिक अस्पताल में 10 चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने सभी को सम्मानित किया। जनवरी से जून माह का नसबंदी व नलबंदी आंकड़ा देखा जाए तो 797 महिलाओं पर मात्र 10 पुरुषों ने नसबंदी करवाई है। इसलिए विभाग द्वारा अब पुरुष को आगे आने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि नसबंदी के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें