फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार के लिए चलाईं 15 विशेष बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सावन के महीने में हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए रोडवेज ने यूपी और उत्तराखंड से 15 बसों के लिए परमिट लिए हैं। साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को हरिद्वार के लिए रवाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच पानीपत से हरिद्वार जाने के लिए बसों की मांग लगातार बढ़ रही है। रोडवेज अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर और भी परमिट लेने की बात कही है।
विज्ञापन

पानीपत डिपो से सामान्य दिनों में पानीपत डिपो से 12 और अन्य डिपो से आठ बसें जाती हैं। अब सावन मेला शुरू हो गया है। रोडवेज ने पांच अतिरिक्त बसें वीरवार को भेजी थीं।
इसके बाद भी यात्रियों की मांग रही। डिपो अधिकारियों ने 10 अतिरिक्त बसों के शुक्रवार को परमिट लिए हैं। यात्री सुभाष, सुरेश और लोकेश ने बताया कि वह सुबह ही हरिद्वार जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गए थे लेकिन उनसे पहले ही काफी संख्या में यात्री पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने थोड़ी देर तक बस का इंतजार किया और बस अपने निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर आकर खड़ी हुई।
विज्ञापन

यात्रियों ने सीट नंबर लेकर बैठना शुरू किया तो जल्द ही बस यात्रियों से भर गई। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से सावन के महीने में अन्य बसों को हरिद्वार रूट पर चलाने की मांग की। जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि सावन के महीने में हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों के माध्यम से जाते हैं। जिसके लिए संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। रोडवेज द्वारा वर्तमान में 15 बसों के अलग से परमिट लिए हैं। यात्रियों की मांग बढ़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें