फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीजे संचालक ने दुकान में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव करहंस में एक डीजे संचालक ने राजकीय कन्या स्कूल के सामने अपनी दुकान में पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मच्छरौली निवासी राकेश पिछले कुछ समय से करहंस गांव में राजकीय कन्या हाई स्कूल के सामने डीजे की दुकान चला रहा था। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार शाम को घर से दुकान पर आया था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पिता पाले राम सुबह छह बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ था। नीचे से झांक कर देखा तो राकेश का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस अब परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें