फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एससी सेल के जिलाध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

विज्ञापन
पानीपत। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
थर्मल। इसराना विधानसभा के गांव वैसर में आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम स्थल पर विशाल कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस एससी सेल के जिलाध्यक्ष रहे डॉ. रामशरण वैसर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा आम आदमी ही होगा। पंजाब में आप की जीत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल की जीत है। दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, महिला सुरक्षा, पानी एवं बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार किया गया है। पंजाब के लोगों ने आप की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी का पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। इस मौके पर कृष्ण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक, हल्का अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, विनोद, अभिषेक मतलौडा, सुशील शर्मा, सतीश शर्मा, महेंद्र भालसी व आजाद भालसी आदि मौजूद रहे।
वार्ड-26 के कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
पानीपत। वार्ड-26 के कई लोगों ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सुरेश पंचाल और अमित कुमार अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए। राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर मलिक ने इन्हें सदस्यता दिलाई। इन सभी ने राष्ट्रीय परिषद प्रोग्राम लीगल सेल के जिलाध्यक्ष जगदीप घनघस और कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में आप की सदस्यता ली। राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष सुखवीर मलिक ने टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर दीपक गोस्वामी, तेजपाल मलिक, अशरफ अली, वीरेंद्र कुमार, चांदराम, पवन पांचाल, पवन कुमार, रवि कुमार, रामचरण राणा आदि ने भी सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें