फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलारगंज गेट के पास देवी मंदिर रोड का नाला हुआ ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर नौ के अंतर्गत आने वाले सलारगंज गेट के पास देवी मंदिर रोड का नाला बृहस्पतिवार को सफाई न होने की वजह से ब्लॉक होकर ओवरफ्लो हो गया। नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे आने जाने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों से की, लेकिन शाम तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं, निगम के अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही नाले की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की सफाई शाखा पिछले एक माह से प्री मानूसन के मद्देनजर सैनिटेशन ड्राइव चलाने का दावा कर रही है। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं, जिनमें नाला गैंग के 78 कर्मचारी रोजाना चार से पांच नालों की सफाई करने का काम भी करते हैं लेकिन यह टीम केवल ब्लॉक हुए नालों की सफाई करवा रही हैं। वहीं, देवी मंदिर रोड वाले नाले की सफाई अब तक नहीं हो पाई है। जबकि यह रोड कई कॉलोनियों के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें