फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट की आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने गुल हुई 400 फीडरों पर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं पूरे शहर की मुश्किलें बढ़ गईं। महज 10 मिनट की आंधी-बारिश से शहर के 400 फीडरों की बिजली गुल हो गई। मुख्य लाइनों में भी फॉल्ट हुए। इससे आधे से ज्यादा शहर की कॉलोनियों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी में सीमा थिएटर के बाहर खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर गिर गया, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति का बृहस्पतिवार से पहले सुचारु होना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए फॉल्ट ढूंढ कर ठीक करना शुरू कर दिया था। देर रात तक निगम अधिकारी और कर्मचारी लाइनों को चालू करते रहे। तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे जाम की स्थिति बनी। कई घरों की छत पर रखी पानी की खाली टंकियां उड़ गईं। कई स्थानों पर गोदामों के टीन शेड उड़ गए। विकास नगर में एक घर पर बिजली गिरने से दरार आ गई। इससे परिवार में भय का माहौल बन गया। उधर बिजली निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि 200 से ज्यादा फीडरों पर रात 10 बजे तक बिजली आ जाएगी। बाकी बचे फीडरों पर फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आएगी। नांगल खेड़ी, असंध रोड, सिवाह, समालखा और मतलौडा में बृहस्पतिवार को भी बिजली संकट रहने की संभावना है। कई जगहों पर फॉल्ट मिलने में देरी के कारण यह समस्या हो सकती है।
11 केवी की 20 हाईटेंशनल लाइनों पर फॉल्ट
गोहाना रोड, असंध रोड पर सीमा थिएटर के पास खंभा गिर गया। इसी के साथ गांव सिवाह में पेड़ टूटकर गिर गए। जाटल रोड पर सौदापुर के पास भी पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से 11केवी की 20 लाइनों पर फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

वर्जन :
टीम को निर्देश दे दिए गए हैं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से फॉल्ट आए हैं। उन्हें ठीक किया जा रहा है। कुछ जगहों पर फॉल्ट खोजे जा रहे हैं। कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जल्द ही पूरे जिले की आपूर्ति दुरुस्त कर दी जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
बिजली गुल होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बुधवार की सुबह दुर्गा कॉलोनी में बिजली नहीं थी। मंगलवार की रात भर बिजली की आवाजाही ने परेशान किया। इससे गुस्साई 20 से अधिक महिलाएं सुबह गोहाना रोड स्थित बिजली निगम के कार्यालय पहुंच गईं और प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने का आश्वासन देने पर महिलाएं लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें