फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-22 की दत्ता कालोनी में करीब 10 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास करते - फोटो : Panipat
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 22 की दत्ता कॉलोनी में रविवार को 10 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने पार्षद चंचल डाबर के हाथों नारियल तुड़वाकर काम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत दत्ता कॉलोनी, विर्क नगर व ज्योति कॉलोनी में सीवरेज व पीने के पानी की डाली गई पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया। जिस पर करीब 8 करोड़ रुपये का खर्च आया है। वहीं तीनों कॉलोनियों के सीवर के पानी के लिए बनाए जाने वाले इंटर पंपिंग सिस्टम (आईपीएस) और करीब साढ़े तीन किमी लंबी सीवरेज लाइन का शिलान्यास किया गया। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च आएगा।
यह सीवरेज लाइन आईपीएस से शुरू होकर गांव शौंदापुर और फिर जाटल रोड के किनारे से होते हुए जाटल रोड पर स्थित एसटीपी प्लांट तक जाएगी। जिससे तीनों कॉलोनियों के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा और निकासी की समस्या का निदान होगा। कॉलोनी में ही 36 लाख रुपये से बनने वाले पार्क का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, पार्षद अश्वनी ढींगड़ा, मनोनीत पार्षद पवन राणा, पार्षद पति राजपाल हरिनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें