फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवकाश के बावजूद दाखिले की होड़, 400 ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की कवायद जारी है। दूसरे चरण में फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। रविवार को अवकाश के बावजूद युवाओं में कॉलेजों में फीस जमा करवाकर दाखिला लेने की होड़ रही। काफी संख्या में युवा कॉलेजों में दाखिला लेने पहुंचे। आलम यह रहा कि अवकाश के बावजूद जिले में करीब 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लिया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न कॉलेजों में अब तक करीब 6500 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इनमें आर्य कॉलेज में करीब 1070, एसडी कॉलेज में करीब 920, आईबी कॉलेज में करीब 600 तथा देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में करीब 350 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। हालांकि दूसरे चरण में दाखिला लेने के रुझान में कमी आई है। आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण की मेरिट सूची में कम छात्रों के नाम रहे। वहीं, कई विद्यार्थी सीयूईटी की परीक्षा पास कर उसमें दाखिला लेना चाहते हैं। कॉलेजों में अब तक करीब 50 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11260 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।

बॉक्स


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी
विशेषज्ञों के अनुसार मेधावी विद्यार्थियों का रुझान रोजगार परक पाठ्यक्रमों की ओर ज्यादा है। इसी वजह से कॉलेजों में बीबीए, बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों में 70 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी जा चुकी हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी सीयूईटी, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। कॉलेजों में दाखिले के कम होते रूझानों को देखते हुए कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों की सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
विज्ञापन




वर्जन-

स्नातक प्रथम वर्ष में दूसरे चरण में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन है। अब तक करीब 1070 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। सोमवार को दाखिले के लिए काफी भीड़ हो सकती है लेकिन विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प-डेस्क व फीस काउंटर लगाए गए हैं। अभ्यर्थी समय रहते फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय।



- कॉलेज में फीस जमा करवा विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। मुख्य पाठ्यक्रमों में अब तक करीब 70 फीसदी विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए 15 फीस काउंटर बनाए गए हैं। विद्यार्थी दाखिले के लिए काफी रुझान दिखा रहे हैं। नौ जुलाई को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें