फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां गंगे सावन जोत समिति द्वारा 31 को निकाली जाएगी सावन जोत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मां गंगे सावन जोत समिति ने रविवार को पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में बैठक की। इसमें यात्रा पर चर्चा की गई। समिति द्वारा 31 जुलाई को सावन जोत यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

दो व तीन अगस्त को हरिद्वार में यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि सावन जोत यात्रा पानीपत में 31 जुलाई को वृंदा एनक्लेव सेक्टर 13-17 से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए पटेल नगर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, बुल्ले शाह, अविनाश पालीवाल, प्रेम प्रकाश सचदेवा, नवीन भाटिया,अवनीत कौर रहेंगे। दो अगस्त को चेतन ज्योति आश्रम हरिद्वार में महंत लोकेश दास की अध्यक्षता में माता की चौकी में मां का गुणगान किया जाएगा। इसमें विजय लक्ष्मी पालीवाल व अविनाश पालीवाल, रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी मुख्यातिथि रहेंगे। तीन अगस्त को हरिद्वार में विभिन्न साधु संतों की अध्यक्षता में हरिद्वार के विभिन्न बाजारों से होते हुए यात्रा हर की पौड़ी पर संपन्न होगी। इसमें मुख्यातिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता रहेंगे। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर भीम सचदेवा, राजकुमार पाहवा, सतकरतार आनंद, ललित मिड्ढा, विपिन चावला, सुरेश कामरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें