फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा छाया, रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठंड व शीतलहर का प्रकोप पिछले कई दिनों से जारी है। शुक्रवार की सुबह आसमान में छाए बादलों ने दिन भर लोगों को सर्दी का एहसास कराया। सुबह घना कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन निकलने से पहले ही शुरू हुआ घना कोहरा 11 बजे तक रहा। नगर के मार्गों से लेकर हाईवे तक लोगों की कम आवाजाही रही। चंडीगढ़-दिल्ली, पानीपत-जींद व पानीपत-रोहतक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर चली शीत लहर ने कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचने के लिए लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे और जगह-जगह अलाव जाते नजर आए। आसमान में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। शाम होते-होते सर्दी बढ़ने लगी। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। नगर के मुख्य चौराहों पर सुबह और शाम को अलाव जलाए गए।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने की बजाय शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। शुक्रवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 67 प्रतिशत और हवा की गति करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

- मौसमी सिस्टमों के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। आगामी लगभग एक सप्ताह तक भीषण ठंड व ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रह सकता है। बूंदाबांदी के लिहाज से मौसम साफ रहेगा। लेकिन कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें