फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसिंग से दो दिन से लापता युवक का तीसरे दिन पानीपत नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के गांव डाचर से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का मंगलवार को पानीपत दिल्ली पैरलल नहर में शव मिला। शव को पानीपत पुलिस ने जाटल रोड नहर से गोताखोर की मदद से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक की जेब से मोबाइल मिला, जिससे सिमकार्ड निकालकर पुलिस ने अपने फोन में डाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार करनाल की तहसील निसिंग के गांव डाचर निवासी परमित सिंह (28) पुत्र सकल सिंह की निसिंग में बस स्टैंड के सामने दुकान थी। वह बाइक ठीक करने का काम करता था। रविवार को सुबह 10 बजे वह घरेलू झगड़े के बाद घर से निकल गया था। रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी आदि से पूछताछ की गई, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पानीपत पुलिस ने फोन कर परिजनों को परमित का शव नहर में मिलने की सूचना दी। इसके बाद वे पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परमित शादीशुदा था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान न थी। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें