फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना के छह नए रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जुलाई में प्रतिदिन छह की औसत से कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना के छह नए रोगी मिले। इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 57 हो चुकी है। मंगलवार को तीन लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जून के मुकाबले सैंपलिंग दोगुनी हो चुकी है। मंगलवार को भी 352 लोगों की कोरोना जांच हुई है। पिछले पांच दिन में 1376 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। इसमें 48 रिपोर्ट पॉजिविट मिल चुकी है। अब कोरोना सैंपलिंग के अनुपात में 4.2 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। जुलाई में कोरोना से 94 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

36300 पहुंची कोरोना रोगियों की संख्या
जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36300 हो चुकी है। इसमें से 35581 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 678 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.1 प्रतिशत है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि मुख्यालय के निर्देशों पर कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। उनका प्रयास है कि लोगों को जागरूक कर सैंपलिंग की संख्या और बढ़ाई जाए। अब कोरोना रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लोगों से अपील है कि वे लापरवाही न बरतें। कोरोना के नियमों का पालन करें। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं वे जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें