फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों को हत्या का शक

विज्ञापन
Dead body found hanging, family suspects murder - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में एक प्रवासी युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मरने से एक दिन पहले ही युवक ने अपने परिजनों को फोन कर कुछ युवकों से जान का खतरा बताया था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव परवा डकार निवासी राजेश आशाराम ने बताया कि उनका विकास नगर में मकान है। वह कुछ साल से विकास नगर की गली नंबर 14 में रहते थे। अब वह अपने पैतृक गांव में रहने के लिए चले गए थे। उसका बेटा विवेक उर्फ कल्लू (25) एक सप्ताह पहले विकास नगर में आया था। यहां पर वह एक फैक्टरी में काम करता था। विवेक ने उन्हें सोमवार को कॉल कर बताया था कि उसे कुछ युवक जान से मारना चाहते हैं। विवेक के साथ फैक्टरी में भी मारपीट की गई थी।
आरोप है कि युवकों ने विवेक का गला भी काट दिया था। उसके गले पर पट्टी बंधी हुई थी। मंगलवार रात को 10 बजे तक पड़ोसियों ने उसे टहलते भी देखा। विवेक ने रात को अपने पिता को फोन कर बुधवार सुबह विकास नगर में बुलाया था। जब माता-पिता सुबह छह बजे घर पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। माता-पिता ने काफी देर तक कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। विवेक का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। परिजनों ने विवेक की हत्या का शक जाहिर किया है। अब पुलिस फैक्टरी में भी कुछ युवकों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें