फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहर के किसानों ने दान किया एक ट्रॉली गन्ना

विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल की मशीन में गन्ना डालकर पराई शुरू करते हुए उपायुक्त सुशील सार - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नई शुगर मिल के शुभारंभ की तैयारी के बीच सबसे पहले गन्ना पेराई करवाने के लिए बुधवार को गांव डाहर के किसानों ने एक ट्रॉली गन्ने की फसल दान में दी। इसके बाद मिल प्रबंधन की ओर से अन्य गन्ना उत्पादक किसानों से गन्ना मंगवाकर इसका तोल करवानी भी शुरू की गई। पेराई शुरू करने के लिए मिल प्रबंधन ने पहले दिन किसानों से दस हजार क्विंटल गन्ना मंगवाया है। बुधवार देर रात समाचार लिखे जाने तक मिल में पेराई शुरू करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रबंधन ने मिल के सभी ट्रायल पूरे कर मास्टर ट्रायल को भी पूरा कर लिया है। उपायुक्त सुशील सारवान भी बुधवार को शुगर मिल पहुंचे थे। उन्होंने क्रशिंग चेन पर अपने हाथ से गन्ना डाला। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने होली से पहले गन्ना उत्पादक किसानों की पेमेंट करने के लिए 25.50 करोड़ रुपये की ग्रांट भेजी थी। इसका प्रबंधन की ओर से बुधवार को ही किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
बता दें कि नई शुगर मिल में पहले अपना गन्ना पेराई करवाने को लेकर किसानों की होड़ मची है। बुधवार को भी कई किसान इस होड़ में शामिल रहे। इसके बाद मिल प्रबंधक ने कहा कि जो किसान एक गन्ने की ट्राली को दान में देगा उसका ही गन्ना सबसे पहले पेराई के लिए क्रशिंग चेन पर डाला जाएगा। इस पर गांव डाहर के कई ग्रामीण आगे आए और एक ट्राली गन्ना मिल को दान में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें