फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी के बाद अब धनतेरस, दीवाली व भैयादूज की तैयारी, बढ़ी खरीददारी, बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र, करवाचौथ और अहोई अष्टमी के बाद अब धनतेरस, दीवाली और भैया दूज की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहारी सीजन को लेकर बाजार गुलजार होने शुरू हो गए हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफा, कपड़ा व बर्तन की दुकानों पर रही। बच्चे कॉर्टून छपे कपड़े सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुष्य नक्षत्र योग के साथ खरीदारी का शुभ सप्ताह शुरू हो गया है जो दीपावली पर्व तक जारी रहेगा। लिहाजा सोमवार को शहर के अधिकांश दुकानों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से देर शाम तक लगी रही। व्यापारी भी अब कहने लगे है कि अच्छी ग्राहकी से बाजार की स्थिति बेहतर होने लगी है। गिफ्ट कलेक्शन, फैंसी, कपड़ा, कंबल, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, वाहन, इलेक्ट्रानिक, बर्तन, मिठाई, मनिहारी सहित अधिकांश दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दीपावली से पहले धनतेरस तक खरीदारी के लिए 7 दिन शुभ योग बन रहे हैं।
धनतेरस से लेकर दीवाली तक रहेगा अच्छा कारोबार
व्यापारी वर्ग रामेश्वर वर्मा, कृष्ण कुमार, मुकेश शर्मा की मानें तो पर्व नजदीक है, इसलिए ग्राहकों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ते क्रम पर है। धनतेरस से लेकर दीपावली पर्व लक्ष्मी पूजा के दिन ज्यादा ग्राहक पहुंचने का अनुमान है। इसी हिसाब से स्टॉक में सामान मंगवाए हैं।
विज्ञापन

सोने-चांदी के आभूषणों की मांग, बर्तनों की भी हो रही खरीद
कंबल व्यवसायी मुकेश शर्मा ने बताया कि इस कोरोनाकाल में नुकसान की भरपाई अब होने की उम्मीद है, क्योंकि त्योहारी सीजन को देखते हुए इस सप्ताह से लोग कंबल सहित अन्य सामान खरीदने ज्यादा संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। इंसार बाजार, पचरंगा बाजार व सर्राफा बाजार में बर्तन भंडार व सोने चांदी की दुकान में भी सुबह से शाम तक ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी है। व्यापारी रामेश्वर वर्मा ने बताया कि सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री भी बढ़ रही है।
विशेष योगों में खरीदी करना शुभ : शर्मा
काबड़ी रोड शिव मंदिर से पंडित जयपाल शर्मा ने बताया कि दीपावली के पहले खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त हर साल आते हैं। धनतेरस पर अबूझ मुहूर्त दिवस है। प्रदोष व हस्त नक्षत्र योग रहेगा। खरीदारी मंगलकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें