फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के नवजात की मौत के मामले में सिविल सर्जन के जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में वीरवार को हुई चार माह के बच्चे की मौत के मामले में सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। जांच अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आलोक जैन करेंगे। डॉ. जैन ने इस संबंध में बाल विशेषज्ञों से पूछताछ भी की है। डॉ. आलोक का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच में डॉक्टरों की गलती नजर नहीं आ रही है, क्योंकि बच्चे की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। डॉक्टरों ने बच्चे की जांच भी की थी।
विज्ञापन

विदित है कि सिविल अस्पताल में वीरवार को एक चार माह के बीमार बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के मां मनीषा ने आरोप लगाए थे कि बच्चे की मौत से पहले वो डॉक्टरों के पास इलाज के लिए इधर से उधर भटकती रही। इस दौरान भटकते भटकते ही नवजात की मौत हो गई। वो डॉक्टरों से बच्चे के इलाज के लिए गुहार लगाती रही थी। जन सेवा दल के सदस्यों ने भी मामले में डॉक्टरों की गलती बताई थी।
बच्चे की मौत के क्या कारण रहे, किस समय महिला अस्पताल में आई थी, बच्चे को इलाज क्यों नहीं मिला, इस संबंध में एमएस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें