फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: युवक ने वीडियो कॉल कर दी युवती को जान से मारने की धमकी, हथियार से हवाई फायर कर दिखाए

Sat, 24 Jun 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

सेठी चौक निवासी एक युवती ने बताया कि देशराज कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता कई साल से उसे वीडियो कॉल कर गाली-गलौज करता है और उसे हथियार दिखाकर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देता है। 27 अप्रैल को आरोपी ने वीडियो कॉल की और हथियार दिखाते हुए उसे छाती में गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सेठी चौक निवासी एक युवती को देसराज कॉलोनी का युवक बार-बार वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी वीडियो कॉल में कभी हवाई फायर करता है तो कभी कोकिन नाक में डालकर युवती को जान से मारने की धमकी देता है। युवती ने इस धमकी में आरोपी की मां की भी साजिश बताई है और मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
सेठी चौक निवासी एक युवती ने बताया कि देशराज कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता कई साल से उसे वीडियो कॉल कर गाली-गलौज करता है और उसे हथियार दिखाकर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देता है। 27 अप्रैल को आरोपी ने वीडियो कॉल की और हथियार दिखाते हुए उसे छाती में गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी दी कि वह गुंडा इसीलिए नहीं बना, सिर्फ तेरी जैसी को मारने के लिए बना है। 30 अप्रैल को आरोपी ने दोबारा वीडियो कॉल कर उसे कोकिन दिखाई और उसे नाक में डालकर मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि आशीष गुप्ता नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों का धंधा करता है, उसको मारने की धमकी देने में उसकी मां रेनू भी उसका साथ देती है।

हरिद्वार गंगा स्नान की बनाई वीडियो
युवती ने बताया कि वह 17 जून को हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गई थी। आरोप है कि रेनू ने उसकी रैकी के लिए अपने बेटे आशीष गुप्ता को उसके पीछे भेज दिया। हरिद्वार में आशीष ने उसे चाकू दिखाया और उसके नहाते हुए की वीडियो भी बना ली। जिसकी शिकायत उसने हरिद्वार पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चाकू फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। उसे अपनी जान को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें