फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में विदेश भेजने पर धोखाधड़ी: एजेंट ने दो दोस्तों को सिंगापुर का वीजा देने का दिया झांसा, तीन लाख ठगे

Sat, 24 Jun 2023 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

राज नगर निवासी अंकित ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसके दोस्त भरत ने उसे एक एजेंट वाराणसी निवासी नमन जैसवाल का नंबर दिया। जिससे उसने फोन पर बात की तो एजेंट ने कहा कि वह केवल व्हाट्सएप कॉल पर बात करेगा, क्योंकि वह दुबई में है। उसने एजेंट से विदेश जाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत और आंध्रप्रदेश के दो दोस्तों को सिंगापुर भेजने के नाम पर वाराणसी के एजेंट ने 3.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने दुबई में रहकर दोनों दोस्तों को विदेश भेजने का झांसा दिया और उनसे उक्त नकदी अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके अलावा उनसे जबरदस्ती अपने 22 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए। युवकों ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें विदेश में ब्लैक लिस्ट कराने की धमकी दी। युवकों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अंत में पीड़ितों ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राज नगर निवासी युवक ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत
राज नगर निवासी अंकित ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसके दोस्त भरत ने उसे एक एजेंट वाराणसी निवासी नमन जैसवाल का नंबर दिया। जिससे उसने फोन पर बात की तो एजेंट ने कहा कि वह केवल व्हाट्सएप कॉल पर बात करेगा, क्योंकि वह दुबई में है। उसने एजेंट से विदेश जाने की इच्छा जाहिर की। एजेंट ने कहा कि वह काफी लोगों को विदेश भेज चुका है, तुम्हें भी सिंगापुर भेज देगा और वहां पर तुम्हें काम दिलवा देगा।

22 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए
उसने उससे 1.30 लाख रुपये लिए। जिसके बाद उसने एक फार्म भेजा, जिस को भरकर उसने वापस भेज दिया। एजेंट ने पांच जनवरी 2023 तक सिंगापुर भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे अलग-अलग तारीख दी। उसके फिर कहा गया कि वह एक साथी को तैयार कर ले तो दोनों को साथ भेज देगा। जिके बाद उसने अपने दोस्त आंध्रप्रदेश निवासी नैनपाली को तैयार किया। उसने एजेंट को 1.80 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन उठाने बंद कर दिए। उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ब्लैकलिस्ट करने की धमकी
उसके बाद दोबारा रुपये आए और दिए गए खाते में डालने के लिए। उसने एजेंट को कहा कि उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा है तो एजेंट ने कहा कि जैसा वह बोल रहा है, वैसा करो, नहीं तो तुम्हारे दस्तावेज उसके पास है, वह तुम्हे ब्लैकलिस्ट करा देगा। जिससे वह डर गया और उसने डराकर उससे अलग-अलग खातों 22 लाख रुपये डलवाए।

जांच अधिकारी के अनुसार
युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरु कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें