फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक से मारपीट कर लूटपाट, भाई का सिर फोड़ा, दो चौकियों एक थाने में फसा मामला

Fri, 10 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। राजनगर स्थित झील के पास रेलवे लाइन पर काम करके लौट रहे एक श्रमिक से आधा दर्जन बदमाशों ने हजारों रुपये और सोने का लॉकेट लूट लिया। बचाव करने पर श्रमिक के भाई का रॉड से सिर फाड़ दिया। इसके बाद लुटेरे अधमरा समझकर मौके से भाग गए। बाद में पीड़ितों के परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित रातभर कार्रवाई की मांग को लेकर कभी आठ मरला चौकी तो कभी किशनपुरा चौकी में धक्के खाते रहे। मामला थाना जीआरपी का बताया जा रहा है। पीड़ित परिजनों के दो चौकियों और एक थाने में जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सभी एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव भीमपूर के मूलनिवासी पवन कुमार पिछले सात सालों से अपनी पत्नी और दो भाइयों के साथ आजाद नगर में एक मकान में किराए पर रहता है। वह और उसका भाई हरि किशोर बुधवार की देर शाम सेक्टर-25 से काम करने के बाद आठ हजार तनख्वाह लेकर घर लौट रहे थे। वे राजनगर झील के पास रेलवे लाइन पर पहुंचे तो आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। ने हरि किशोर को पहले डंडों से पीटा और बाद में उससे आठ हजार रुपये के साथ सोने का तीन ग्राम का लॉकेट लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर में रॉड मार दी। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

रातभर थानों व चौकियों के काटते रहे चक्कर
पीड़ित बुधवार मध्यरात्रि से वीरवार देर शाम तक पुलिस चौकी और थाने में चक्कर लगाते रहे। घायल पवन की पत्नी पूजा शर्मा ने बताया कि रात में वह अपनी गोदी में चार माह का बच्चा उठाकर पहले आठ मरला चौकी पहुंची। वहां उन्होंने क्षेत्र किशनपुरा चौकी का बताया। किशनपुरा चौकी पहुंची तो मामला थाना जीआरपी का बता दिया गया। वीरवार की देर शाम तक पीड़ित कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


मारपीट करके रुपये छीनने का मामला संज्ञान में आया था। घटना राजनगर की अनाज मंडी के पास की है। वह में अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
बृजपाल राणा, प्रबंधक, थाना जीआरपी, पानीपत।

पीड़ित के साथ मारपीट कर रुपये छीनने की वारदात थाना जीआरपी के अंतर्गत राजनगर की झील पर घटित हुई है। पीड़ित परिजन मेरे पास आए थे। वह स्वयं थाना जीआरपी लेकर गए। वहां जीआरपी ने अपने क्षेत्र में वारदात होना स्वीकारा है। इसलिए इस मामले की जांच जीआरपी ही करेगी।
ओमप्रकाश, एएसआई, चौकी किशनपुरा।

चौकी में मारपीट कर पैसे छीनने का एक मामला आया था, लेकिन यह मामला जीआरपी के अंतर्गत आता है। उनको जीआरपी थाना में भेज दिया गया है।
राममेहर, प्रभारी, आठ मरला चौकी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें