फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और साथी नौकरों से पूछताछ में जुटी पुलिस

Sat, 10 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जाटल रोड स्थित डेयरी में नौकर की हत्या के मामले में पुलिस को मृतक की पत्नी और दूसरे नौकरों पर शक है। पुलिस वारदात को सुलझाने के लिए इन सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अब तक मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस नौकर की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं, नौकर के परिजन पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित मोजीराम डेयरी के नौकर इकरार की हत्या के मामले पुलिस ने शुक्रवार को इकरार की पत्नी जोशिला और डेयरी के नौकरों से गहनता से पूछताछ की। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इकरार की हत्या की बात नहीं मान रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। आरोप है कि पुलिस मामले को हादसा करार देने की कोशिश कर रही है। विदित है कि वीरवार सुबह करनाल के बड़ौता करनाल गांव के इकरार का शव जाटल रोड स्थित मोजीराम डेयरी में मिला था। इकरार का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था। सिर पर भी वजनदार हथियार से हमला किया था। पुलिस ने इकरार की मौत का कारण जंगली जानवरों के हमले को बताया था। इकरार के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया गया था।

नौकर इकरार की मौत के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने उसकी पत्नी और दूसरे नौकरों से पूछताछ की है। इकरार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ण कुमार, प्रभारी असंध नाका चौकी पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें