फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था डिग्री के डेंटल क्लीनिक, केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बिना डिग्री के डेंटल क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन पहले क्लीनिक पर छापा भी मारा, लेकिन आरोपी भाग निकला। अब सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने गैर कानूनी तरीके से डेंटल क्लीनिक चलाने के आरोपी के खिलाफ थाना इसराना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डेंटल क्लीनिक संचालक अभी पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

इसराना निवासी एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में आरोप लगाया था कि इसराना स्थित ओबीसी बैंक के पास ही सतनारायण नामक एक व्यक्ति बिना डिग्री के डेंटल क्लीनिक संचालित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन पहले बताए गए स्थान पर छापा मार, लेकिन आरोपी संचालक भाग गया। टीम ने पेपर चेक करने के लिए संचालक से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन टीम असफल रही। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी को दस्तावेजों के साथ पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद सिविल सर्जन ने इसकी शिकायत थाना इसराना पुलिस से कर दी।       
दो वर्षों से चल रहा है डेंटल क्लीनिक      
बताया जा रहा है कि डेंटल क्लीनिक दो वर्षों से चल रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्वास्थ्य विभाग के छापे और पुलिस में शिकायत देने के बाद से ही आरोपी क्लीनिक संचालक गायब है।
विज्ञापन


ओबीसी बैंक के पास सतनारायण के बिना डिग्री के डेंटल क्लीनिक चलाने की शिकायत मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा तो क्लीनिक संचालक भाग गया। उसे क्लीनिक संबंधी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उसने दस्तावेज पेश नहीं किए। इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सिविल सर्जन, पानीपत।

सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने शिकायत दी थी। इसमें सीएमओ ने बताया था कि ओबीसी बैंक के पास सतनारायण नाम का व्यक्ति दो वर्षों से बिना डिग्री के डेंटल क्लीनिक चला रहा है। शिकायत के आधार पर डेंटल क्लीनिक संचालक सतनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कंवर सिंह एसआई, जांच अधिकारी, थाना इसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें