फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदानगर में बाइक सवारों ने युवक से लूटे 50 हजार 

Sat, 22 Apr 2017 12:13 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पौन घंटे में दोनों लुटेरों को पकड़ पुलिस को सौंपा 
पकड़ा गया एक आरोपी है शातिर अपराधी 

ट्रैक्टर एजेंसी पर पैसा जमा करने बाइक से लखीमपुर आ रहे बाराबंकी जिले के तिवारीपुरवा निवासी अनुज तिवारी को बाइक सवार दो युवकों ने शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में रोक लिया और उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर भाग निकले। सूचना पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चार किलोमीटर दूर दोनों आरोपी युवकों को घटना में प्रयुक्त बाइक समेत दबोच लिया और पिटाई कर शारदानगर चौकी पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी उमेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बाराबंकी जिले के गांव तिवारीपुरवा मझरा लोहारपुर छेदा निवासी उनका भांजा अनुज तिवारी 20 अप्रैल को उनके घर आया था। वह लखीमपुर स्थित एक एजेंसी से ट्रैक्टर ले रहा था। शुक्रवार को बतौर बयाना 50 हजार रुपये एजेंसी पर जमा करने थे। यह बात आसपास के लोगों को भी पता थी। उनके घर के पास स्थित एक घर पर पड़ोसी गांव उमरिया का एक आपराधिक किस्म का युवक दो दिन से आ-जा रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जब भांजा अनुज तिवारी बाइक से रुपये लेकर लखीमपुर के लिए रवाना हुआ तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा कर लिया। गांव से एक किलोमीटर दूर बेलवा टॉवर के पास एक पिच मार्ग के पास ओवरटेक कर दोनों युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और पिटाई कर रुपये से भरा थैला लूटकर भाग निकले। शोर मचाने पर गुजर रहे राहगीर भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना यूपी 100 डायल को देकर आसपास के गांवों में रहने वाले परिचितों को भी दे दी गई। इस पर लोगों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने गांव जयेंद्रपुर के पास एक आरोपी और घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर गांव नौधन पटना के पास बाइक समेत दूसरे आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की। इसी बीच सूचना पर शारदानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांव उमरिया के निवासी है, जिसमें से हमीद नाम का आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर सीतापुर और खीरी जिले में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रुपये से भरा थैला अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें