फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधर को लेकर दो पक्षों मे चली गोलिया, मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
प्लाईवुड ट्रक लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव चुलकाना में चौधर की जंग में हुई दो युवकों की हत्या के बाद गांव में तनाव है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने एक युवक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में, जबकि दूसरे का पीजीआई रोहतक में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के परिजनों ने गमगीन माहौल में एक ही श्मशान घाट में शवों का संस्कार किया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक अमित के भाई प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना समालखा गांव चुलकाना में सोमवार सुबह से ही पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने रविवार को मृतक राहुल के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जबकि मृतक अमित के परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक पीजीआई ले गए। पुलिस ने मामले में मृतक राहुल के भाई प्रदीप के बयान के आधार पर संदीप, अमित, यशपाल को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ मृतक अमित के भाई मोंटी के बयान पर पुलिस ने प्रदीप, लाला, रवि, नीया, रोशन, सुशील और सतपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक राहुल के भाई प्रदीप को अमित की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है।
यह है मामला
गांव चुलकाना के अड्डे पर रविवार दोपहर चौधर पाने और गांव में दो अलग-अलग हत्या के मामलों को लेकर अमित और राहुल आपस में भिड़ गए थे। हमले में अमित की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि राहुल को गोली और चाकू मारा गया था।
विज्ञापन


चुलकाना में हुए दोहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों के 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

दलबीर सिंह, डीएसपी थाना समालखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें