फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दो वारदात: चालक से लूटी 15 हजार की नकदी और चेन, जागरण में गई युवती के गले से दो युवकों ने झपटी चेन

Sun, 21 May 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

एक मामले में इको चालक की गाड़ी के आगे सेंट्रो गाड़ी अड़ाकर लूट की वारदात की गई तो दूसरे में करतार शाह नगर में जागरण में गई युवती के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपट ली।
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग करते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में आए दिन लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं। मॉडल टाउन में शनिवार रात सवा 10 बजे भारत पेट्रोल पंप के पास इको गाड़ी चालक के आगे सैंटरो गाड़ी लगा बदमाशों ने 15 हजार रुपये और एक चेन लूट ली। वहीं दूसरी तरफ मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के करतार शाह नगर में बाइक सवार दो झपटमार युवती से 8 ग्राम सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। दोनों ही वारदात महज एक घण्टे के बीच हुई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात नंबर-1
कच्चा कैंप निवासी शिवानी पुत्री राम सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात मॉडल टाउन एरिया के करतार शाह नगर में अपनी रिश्तेदारी में एक जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच रात करीब 9:30 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसके गले से 8 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर वारदात की सूचना दी, सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। 

वारदात नंबर-2
गांव सौदापुर निवासी नरेश पुत्र बलवान ने बताया कि वह इको गाड़ी चलाता है वह शनिवार रात करीब 10 बजे पानीपत से अपने घर लौट रहा था। जब वह मॉडल टाउन क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से सेंट्र गाड़ी ओवरटेक करते हुए आई और उसके आगे आकर रुकी। गाड़ी से तीन बदमाश उतर कर आए और उसके साथ मारपीट कर एक चांदी की चेन और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के भागने के बाद उसने डायल 112 पर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


दोनों मामलों में पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं, पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर महिपाल सिंह,प्रभारी मॉडल टाउन थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें