फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: प्रेम जाल में फंसा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाला, पति ने देखा तो घर से निकाला

Sat, 22 Jan 2022 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के एक गांव में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने का मामला सामने आया है। वीडियो देख पति ने महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है कि कि आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो कॉल पर वीडियो बनाया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उसे यूट्यूब पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो पति ने देखा तो नाराज होकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता दो बच्चों की मां है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल विवाहित मायके में रह रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। करीब एक महीने पहले एक युवक ने उसे कॉल किया। उसने अपना नाम अनवर बताया और कहा कि सबलाना का रहने वाला है। पहले तो उसने गलत नंबर बताते हुए कॉल काट दिया लेकिन कॉल लगातार आती रही।

इसके बाद अनवर के साथ उसकी बात होने लगी। फिर अनवर वीडियो कॉल भी करने लगा। एक दिन बातचीत के दौरान अनवर ने वीडियो कॉल पर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि वह उसे बदमान कर देगा। इसके साथ ही एक दिन उसने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी। 

16 जनवरी को पति ने घर से निकाला

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक कुछ दिन बाद ही अनवर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि पति को छोड़ दो, वह उससे शादी करने को तैयार है। महिला का आरोप है कि वह अनवर की बातों में आ गई थी। गत 16 जनवरी 2022 को पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो यूट्यूब पर देख लिया। महिला का आरोप है कि वीडियो देखने के बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि अनवर अभी भी उसे कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। - रामनिवास, थाना प्रभारी, सनौली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें