फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सटाइल फैक्ट्री और गोदाम में भयंकर आग, लाखों का नुकसान

Sun, 21 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुरा की एक टैक्सटाइल फैक्ट्री और गोदाम में रविवार को आग लग गई। भीषण आग की चपेट में पास स्थित एक अन्य फैक्ट्री भी आ गई। आग से गोदाम और फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जल गया। भीषण आग से आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री और गोदाम के मजदूर दोपहर का भोजन करने बाहर आए हुए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए 15 फायर फाइटरों को बुलाना पड़ा। आग के लगातार बढ़ते जाने से फैक्ट्री और गोदाम के पास स्थित फैक्ट्रियों से भी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। दस घरों के लोग भी कीमती सामान को बाहर निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

किशनपुरा क्षेत्र स्थित हैफेड गोदाम के पीछे डीके टेक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में रविवार दोपहर डेढ़ बजे आग लग गई। तापमान अधिक और तेज हवा होने के कारण गोदाम में लगी तेजी से फैली। इसके बाद गोदाम की आग ने डीके फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग की चपेट में आकर गोदाम में रखे महंगे कंबल और वेस्ट राख हो गए। गोदाम के तीनों शेड भी जल गए। आग ने डीके फैक्ट्री में रखे तैयार कंबल और वेस्ट भी जला दिए। आग लगते ही गोदाम और फैक्ट्री के मजदूरों के साथ ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सभी आग बुझाने में जुट गए। इसके साथ ही आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई। सूचना पर दो फायर फाइटर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। आग को बढ़ता देख फायर ऑफिसर ने पानीपत के सभी फायर कंट्रोल स्टेशनों से 15 फायर फाइटरों को बुला लिया। डीके फैक्ट्री के साथ लगती अन्य फैक्ट्रियों की छतों से भी आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। रविवार को करीब साढ़े  नौ बजे आग पर काबू पाया गया।      
दस घर भी खाली करवाए      
डीके फैक्ट्री और गोदाम में लगी भयंकर आग के बाद क्षेत्रवासियों ने आसपास के दस घरों से भी कीमती सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। रविवार देर शाम तक बच्चे भी घरों के बाहर खड़े रहे। कई फैक्ट्री मालिक तो आग को बढ़ता देखकर सामान को दूसरी फैक्ट्रियों और गोदामों में शिफ्ट करने की तैयारी करने लगे। फायर ब्रिगेड के ऑफिसर ईश्वर कुमार ने इस संबंध में हिदायत दी थी।
विज्ञापन

बारिश होने से भी पड़ा फर्क
गोदाम और फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए साथ लगती फैक्ट्रियों का भी सहारा लिया गया। पास की एक फैक्ट्री से पानी के बड़े पाइप लगाकर पानी डाला गया। रविवार दोपहर डेढ़ बजे लगी आग देर तक जारी रही। छह बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जमकर हुई बारिश से भी आग पर काबू पाने में मदद मिली।
इन स्टेशनों से बुलाई गईं गाड़ियां
फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। विभाग के कार्यालय बाल भवन, लालबत्ती चौक, हुडा के सेक्टर-25, समालखा से गाड़ियाें को बुलाया गया था। इसके बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ऑफिसर ने पानीपत रिफाइनरी, थर्मल पावर स्टेशन और एनएफएल से दमकलें बुला लीं।

किशनपुरा में डीके फैक्ट्री और गोदाम में रविवार दोपहर आग लग गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और भयंकर आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी जुट गए। रूई और माल में लगी आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम के तीनों शेड भी जल गए।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह, एफएसओ, दमकल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें