टक्कर मारने के बाद पेड़ में घुसी बोलेरो।
- फोटो : amar ujala
ककोर बाजार में रविवार की देर शाम औरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई सड़क किनारे खडे़ बाइक सवार को टक्कर मारती हुई पेड़ में जा घुसी। घायल बाइक सवार को सौ शैय्या अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। उधर बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के गोरी बिरिया निवासी आशुतोष(35) पुत्र छोटेलाल बाइक से दिबियापुर से आकर ककोर बाजार में सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय औरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इसके बाद वह दुकानों की तरफ बढ़ी तो दुकानदार भाग खड़े हुए। फिर बोलेरो पास में ही खड़े पेड़ से टकराकर रुक गई। आस पास के लोगों ने घायल बाइक सवार को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने आशुतोष को सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उधर चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि 100 नंबर पुलिस पास के ही ढाबे पर खड़ी थी वह घटना पर नहीं आई। फोन करने पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।